✦

युवा कार्यक्रम

युवाओं हेतु

युवाओं हेतु जीवन का उद्देश्य, दिशा एवं मानवीय सम्बन्धों पर केंद्रित प्रेरक सत्र।

युवावस्था जीवन की दिशा तय करने का समय है — पढ़ाई, करियर, जीवन-साथी का चुनाव और "मुझे जीवन में करना क्या है?" जैसे प्रश्न इसी समय सबसे प्रबल होते हैं। युवा कार्यक्रम मध्यस्थ दर्शन के आलोक में इन्हीं प्रश्नों पर खुले संवाद का अवसर है।

कार्यक्रम में क्या होता है

  • जीवन का लक्ष्य — सफलता के सही मायने पर चर्चा; सुविधा-संग्रह व भोग तथा सुख में अंतर की समझ, निरंतर उत्सव पूर्वक जीने की समझ; समाधान, समृद्धि, अभय, सह-अस्तित्व के रूप में मानव लक्ष्य की पहचान
  • करियर और जीविका — सिर्फ पैसा, पद व प्रतिष्ठा से आगे — समझ के आधार पर जीविका चुनने की दृष्टि, जो परिवार की आवश्यकता, स्वयं के स्वास्थ्य व प्रकृति में संतुलन का ख्याल रखती है
  • जीवन-साथी का सही चुनाव — पारिवारिक क्लेशों से मुक्ति हेतु "एक मन, दो शरीर" रूपी लक्ष्य को साकार करने के लिए सही जीवन-साथी का चयन कैसे करें
  • संबंध — मित्रता, परिवार और कार्य-स्थल — संबंधों में विश्वास, सम्मान व स्नेह का निर्वाह
  • स्वयं की पहचान — तुलना और दिखावे के स्थान पर अपनी समझ व योग्यता पर आधारित आत्मविश्वास

किसके लिए है

महाविद्यालय एवं कार्यक्षेत्र में प्रवेश कर रहे युवाओं के लिए — जो जीवन को केवल दौड़ नहीं, समझ पूर्वक जीना चाहते हैं।

क्या मिलता है

  • जीवन के निर्णयों (पढ़ाई, करियर, विवाह) के लिए एक स्पष्ट, तर्कसंगत आधार
  • तनाव व तुलना से मुक्ति की दिशा
  • समान सोच वाले युवाओं का साथ एवं निरंतर संवाद का अवसर

संबंधित वीडियो

युवा शिविर — दिवस १ सत्र १

युवा कार्यशाला — Trend Setter

युवा कार्यशाला — इच्छा और लक्ष्य